{"_id":"60980aa33292a76ed1928b12d507f4fa","slug":"two-drunked-police-man-caught-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर नशे में धुत पकडे़ दो पुलिस वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी पर नशे में धुत पकडे़ दो पुलिस वाले
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 27 Aug 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा नशा मुक्ति के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को मंगलवार उस समय बड़ा झटका लगा। जब सचिवालय के पास तैनात पंजाब आर्म्ड फोर्सेज-13 (पीएपी) के दो हैड कांस्टेबल चेकिंग दौरान नशे में धुत पाए गए।
विज्ञापन
दोनों का फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। बटालियन के कमांडेंट संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जैसे ही दोनों की मेडिकल रिपोर्ट आएगी। उसी के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 11 बजे (पीएपी-13) बटालियन के नायक जुझार सिंह ने बटालियन की औचक चेकिंग की। इस दौरान दो हैंड कांस्टेबल शराब के नशे में धुत पाए गए। दोनों की हालत खराब थी। बात करना तो दूर वे अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए दोनों का मोहाली फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। जब दोनों पुलिस मुलाजिमों को अस्पताल ला गया, तो भी काफी ड्रामा हुआ। इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम वर्दी में था। वह सीधे अस्पताल के बैड पर लेट गया। जबकि दूसरा कुर्ते-पायजामे में था। वह कह रहा था कि उसे गलती से पकड़ लिया गया है। उसे काफी दुख है। उसने थोड़ी पी ली थी। वह लोगों के पैर छूकर माफी तक मांग रहा था।
दोनों का नाम अंग्रेज, लंबी का रहने वाला
पुलिस द्वारा पकडे़ गए दोनों मुलाजिमों का नाम अंग्रेज सिंह हैं। नशे में धुत एक मुलाजिम ने बताया कि वह गांव लंबी का रहने वाला है। उसे दुख भी लग रहा है कि उसे इस तरह पकड़ा गया है। लेकिन उससे गलती हो गई है।
एक था ड्यूटी पर, दूसरा पिलाने आया था शराब
जानकारी के मुताबिक दोनों मुलाजिमों में से एक ड्यूटी पर था। जबकि दूसरा मुलाजिम ड्यूटी से ऑफ हो गया था। उसकी ड्यूटी तीन बजे शुरू होनी थी। लेकिन वह अपने साथी को शराब पिलाने के लिए आया था।