फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Drug Smugglers Arrest by CIA Sirsa, Recovered Heroine

सिरसाः एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार, सप्लायर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 11 Mar 2020 03:08 PM IST
खुशबू गोयल सनमीत सिंह, सिरसा(हरियाणा)
सनमीत सिंह, सिरसा(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 11 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Two Drug Smugglers Arrest by CIA Sirsa, Recovered Heroine
पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी डॉ. अरुण सिंह के नेतृत्व में जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए महत्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान बस स्टैंड डिंग मोड़ क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को करीब एक करोड़ रुपये की 500 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों का पुलिस रिमांड दे दिया।
विज्ञापन


डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ सोना निवासी साहुवाला प्रथम व प्रगट उर्फ काका निवासी रघुआना के रूप में हुई है। पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूूम कर दोनो लोगों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को गुप्त सुचना मिली कि दो हेरोइन तस्कर दिल्ली से हेरोइन लेकर सिरसा की तरफ आ रहे है।
विज्ञापन


इस सूचना को पाकर सीआईए प्रभारी ने सीआईए स्टाफ के उप निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से आ रही आई-20 कार को रोकने का इशारा किया तो कार में सवार दो नौजवान युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर कार को वापस मोड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त कार सवार युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी चौधरी ने यह भी बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हेरोइन दिल्ली से लाकर ओढ़ा, कालांवाली व पंजाब क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

2012 में मुक्तसर में चूरापोस्त के साथ पकड़े जाने पर दर्ज हुआ था मामला
गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रगट सिंह के खिलाफ पंजाब के थाना लंबी जिला मुक्तसर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज है। प्रगट सिंह 2012 में मुक्तसर में चूरापोस्त के साथ पकड़ा गया था। इस मामले में अदालत ने उसे दस साल की सजा भी सुनाई। करीब चार साल सजा काटने के बाद बाहर आया था। लेकिन बाहर आने के बाद भी उसने हेरोइन तस्करी का धंधा नहीं छोड़ा। जानकारी अनुसार वह गाड़ियों की खरीद बेच के सिलसिले में दिल्ली व गुरुग्राम आता जाता था।


इसी की आड़ में वह हेरोइन तस्करी का धंधा भी करता था। उसने हेरोइन तस्करी में उसने रमनदीप को भी मिला लिया था। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों कई बार पहले भी दिल्ली से हेरोइन की तस्करी कर चुके हैं। डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि पकड़े गए युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed