{"_id":"632aba77a8167f73b40d9e09","slug":"two-died-in-separate-road-accidents-in-mahendragarh-and-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तेज रफ्तार कर ने ली किशोरी की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mahendragarh News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तेज रफ्तार कर ने ली किशोरी की जान
Wed, 21 Sep 2022 12:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:48 PM IST
सार
निजामपुर के पास स्थित गांव ढाणा साधा में मंगलवार को एक कार सवार ने किशोरी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल चौधरी ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ व नारनौल में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत की खबर है। अटेली बहरोड सड़क पर गांव बिहाली में बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव बिहाली निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी दादी रामगीरी देवी मंगलवार को अपने घर से गांव में किसी कार्य से जा रही थी। जब बस स्टैंड के समीप सड़क के किनारे चल रही थी तो अज्ञात बाइक चालक ने तेज गति से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
उपचार के लिए अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद नारनौल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
कार सवार ने किशोरी को मारी टक्कर
उधर, निजामपुर के पास स्थित गांव ढाणा साधा में मंगलवार को एक कार सवार ने किशोरी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल चौधरी ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी साधा निवासी एवं मृतका के पिता कंवर सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी खुशबू (13) के साथ खेतों में काम करने गया था। वापस में आते समय ढाणी के पास एक कार ने उसकी बेटी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गई।
घायल को नांगल चौधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।