फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Died In Road Accident In Karnal Of Haryana

करनालः गिरा बैग उठाते वक्त हुआ कुछ ऐसा कि एक साथ चली गई दो दोस्तों की जान

Sun, 28 Jul 2019 12:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Jul 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Two Died In Road Accident In Karnal Of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

करनाल में जीटी रोड पर कर्ण लेक के समीप नहर पुल पर एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार महिला और पुरुष को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बस ड्राइवर मौका मिलते ही बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। परिजनों के आने पर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सड़क पर एक बैग गिरा हुआ था। उसको उठाने के लिए बाइक सवार रुके तो पीछे से बस चालक ने उन्हें कुचल दिया। 
विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि संगोहा निवासी चत्रपाल 30 वर्षीय बाइक पर सवार होकर करनाल आ रहा था। उसके साथ उसकी दोस्त प्रियंका भी थीं। जो करनाल की रहने वाली थीं। ये दोनों आपस में दोस्त थे। चत्रपाल पिपली में ऑटो चलाता था और वहीं रहता था। सुबह वे दोनों पिपली से करनाल आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह कर्ण लेक के समीप नहर पुल पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर गिर गए और बस का टायर उनके ऊपर से गुजर गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बस को कब्जे में ले लिया है। यह बस यात्रियों को बैठाकर कुरुक्षेत्र से करनाल आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed