फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two died due to electric current in Punjab

Punjab: खेत में धान लगा रही छात्रा की करंट से मौत, फाजिल्का में 11 माह के बच्चे की बिजली ने ली जान

Wed, 28 Jun 2023 01:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 01:27 AM IST
सार

फाजिल्का के धोबीघाट मोहल्ले में करंट लगने से एक 11 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। पीड़ित पिता लविश ने बताया कि उसका 11 माह का बेटा फतेह मंगलवार को वॉकर में खेल रहा था। तभी अचानक उसका हाथ बिजली के एक्सटेंशन से छू गया।

विज्ञापन
Two died due to electric current in Punjab
प्रवीण कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर जिले के गांव नवा किला में सुबह खेतों में धान बिजाई कर रही 11वीं की छात्रा (14) की करंट लगने से मौत हो गई। स्कूल में गर्मियों की छुट्टी है, इसीलिए मां-बाप संग खेत में धान लगाने की मजदूरी कर रही थी। गांव के सरपंच रणधीर सिंह ने बताया कि पंजाब में धान बिजाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। गांव नवा किला में भी धान की बिजाई करते समय करंट लगने से छात्रा प्रवीण कौर की मौत हो गई। 

विज्ञापन


प्रवीण गांव कर्मा के सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। गर्मी की छुट्टियों में अपने मां-बाप संग खेत में धान लगाने की मजदूरी कर रही थी। सुबह नौ बजे धान लगाते समय प्यास लगने पर ट्यूबवेल पर पानी पीने गई थी। अचानक वहां बिजली के खंबे से लगी तार में हाथ लग गई और बुरी तरह झुलस गई। उसे तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवारिक सदस्यों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। दो बहनें और एक भाई है जो अभी छोटे हैं और परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है, उनकी मदद की जाए। बिजली के खंभे से करंट आने का मतलब बिजली विभाग की मुलाजिमों की लापरवाही है। बिजली विभाग पीड़ित परिवार को मुआवजा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 माह के बच्चे की करंट से मौत

फाजिल्का के धोबीघाट मोहल्ले में करंट लगने से एक 11 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। पीड़ित पिता लविश ने बताया कि उसका 11 माह का बेटा फतेह मंगलवार को वॉकर में खेल रहा था। तभी अचानक उसका हाथ बिजली के एक्सटेंशन से छू गया। इससे वह बेहोश हो गया। उसी समय परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed