{"_id":"62d6bfd6f2254324af4e9fbc","slug":"two-died-due-to-cylinder-explosion-on-railway-track-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल दहला देने वाला हादसा: जालंधर में रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर फटा, दो की दर्दनाक मौत, शव के चीथड़े उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल दहला देने वाला हादसा: जालंधर में रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर फटा, दो की दर्दनाक मौत, शव के चीथड़े उड़े
Tue, 19 Jul 2022 07:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Jul 2022 07:59 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को लोहियां रेलवे स्टेशन के पास वर्कशॉप में हादसा हुआ है। जहां इलेक्ट्रिक ट्रेन को लेकर काम चल रहा था। एक शव मौके पर मिल गया तो दूसरा रेलवे स्टेशन के आसपास इलाके में दूर-दूर तक टुकड़ों में बिखर मिला। हाथ कहीं पड़ा था तो धड़ दूर कहीं और मिला है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलिंडर फटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय ट्रैक पर बिजली का काम चल रहा था। इसी बीच अचानक एलपीजी सिलिंडर फट गया और मौके पर काम कर रहे दो लोग उसकी चपेट में आ गए। धमाके में मृतकों के शव के चीथड़े उड़ गए। दोनों व्यक्तियों के क्षत-विक्षत शव दूर जाकर गिरे। कहीं खून से सना पैर पड़ा था तो कहीं धड़ मिला। घटना जिले के लोहियां कस्बे में मक्खू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी मनोज कुमार और बस्ती निवासी रामसुख के रूप में हुई। जिस ठेकेदार के अधीन दोनों काम करते थे, वह फरार हो गया है। पुलिस और जीआरपी की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को लोहियां रेलवे स्टेशन के पास वर्कशॉप में हादसा हुआ है। जहां इलेक्ट्रिक ट्रेन को लेकर काम चल रहा था। एक शव मौके पर मिल गया तो दूसरा रेलवे स्टेशन के आसपास इलाके में दूर-दूर तक टुकड़ों में बिखर मिला। हाथ कहीं पड़ा था तो धड़ दूर कहीं और मिला है।
विज्ञापन