{"_id":"649b1a3707e852dedf0596f2","slug":"two-dead-bodies-found-in-rajpura-and-garhshankar-of-punjab-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: राजपुरा में खून से लथपथ मिला शव, गढ़शंकर में भी लाश मिलने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: राजपुरा में खून से लथपथ मिला शव, गढ़शंकर में भी लाश मिलने से हड़कंप
Tue, 27 Jun 2023 10:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा/गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा/गढ़शंकर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:52 PM IST
सार
गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों के जंगल में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान बलकार सिंह निवासी अलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राजपुरा में गगन चौक के नजदीक काम करने वाले दर्जी साथी से मिलने पहुंचे नौजवान का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है लेकिन दर्जी फरार है। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान हैं।
विज्ञापन
सोमवार को यह अज्ञात व्यक्ति सोनू भटनागर से मिलने आया था। सूत्रों का कहना है कि सोनू भटनागर ने अपने साथी के साथ रात को एक खोखे पर बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के बाद दोनों वहां से चले गए। आशंका जताई जा रही है कि सोनू भटनागर ने उसकी हत्या की और बाद में फरार हो गया।
विज्ञापन
गढ़शंकर: 40 वर्षीय व्यक्ति का शव रामपुर जंगल से मिला
उधर, गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों के जंगल में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान बलकार सिंह निवासी अलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। उसके पास ही उसकी स्कूटी भी खड़ी थी। बलकार सिंह सुबह 26 जून को घर से किसी काम से निकल था।
विज्ञापन