फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two cases of cheating in Rohtak of Haryana

रोहतक में ठगी के दो मामले: साले का NRI दामाद बन खाते में डलवाई लाखों की रकम, कनेक्शन के नाम पर 2.83 लाख हड़पे

Sun, 16 Jul 2023 09:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Jul 2023 09:57 AM IST
सार

भरत कॉलोनी निवासी कृष्ण ने दी शिकायत में बताया कि उसने 12 जुलाई को मोबाइल कंपनी का फाइबर कनेक्शन लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया, जो नंबर आया उस पर बात की तो इसके बाद लिंक भेजकर उससे एनी हेल्प डेक्स डाउनलोड करवा दी। इसके बाद 2 लाख 83 हजार रुपये खाते से निकाल लिए।

विज्ञापन
Two cases of cheating in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले में ठगी के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में साले का एनआरआई दामाद बनकर एक व्यक्ति से 7.80 लाख रुपये की ठगी की। वहीं एक दूसरे मामले में मोबाइल कंपनी का फाइबर कनेक्शन देने के नाम पर 2.83 लाख हड़प लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक माता दरवाजा के नजदीक गोपाल कॉलोनी में रहने वाले मोहनलाल ने शिकायत में बताया कि उसके पास एक कॉल आई, जो उसे साले के दामाद रमन जैसी लगी। 

विज्ञापन


रमन कनाडा में रहता है। उसने कहा कि क्या रमन बोल रहा है, उसने कहा कि हां मैं रमन हूं। उसे एजेंट को पैसे देने हैं लेकिन खात से नहीं जा रहे। आप खाते में डाल दीजिए। इस तरह बातों में उलझाकर आरोपी ने 7.90 लाख रुपये डलवा लिए। शक होने पर रमन से बात की तो उसने कहा कि उसकी किसी से बात नहीं हुई।

विज्ञापन

मोबाइल कंपनी का कनेक्शन देने नाम पर ठगी

उधर, भरत कॉलोनी निवासी कृष्ण ने दी शिकायत में बताया कि उसने 12 जुलाई को मोबाइल कंपनी का फाइबर कनेक्शन लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया, जो नंबर आया उस पर बात की तो इसके बाद लिंक भेजकर उससे एनी हेल्प डेक्स डाउनलोड करवा दी। इसके बाद 2 लाख 83 हजार रुपये खाते से निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed