फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two brothers shot dead in Firozpur of Punjab

Firozpur Crime News: समझौता कराने पहुंचे पंच व उसके भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 27 Aug 2023 11:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Aug 2023 11:18 AM IST
सार

थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि गुरमीत सिंह के बयान पर आरोपी सुक्खा, मंदीप, हैप्पी, सन्नी व प्रेम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Two brothers shot dead in Firozpur of Punjab
जगदीश सिंह व कुलदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव महिमा में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों भाई गांव अराइयां खुर्द के किसी युवक के मोबाइल के झगड़े का गांव भावड़ा में शुक्रवार रात्रि में राजीनामा करवाने गए थे। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


गुरमीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव अराइयां खुर्द ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जगदीश सिंह पंचायत सदस्य थे। इसी गांव के युवक बली के मोबाइल के लेनदेन को लेकर उसका सुक्खा, हैप्पी, सन्नी व प्रेम निवासी भावड़ा व मंदीप निवासी गुरुहरसहाए के साथ झगड़ा था। उसके भाई जगदीश सिंह व कुलदीप सिंह बली के मोबाइल विवाद का राजीनामा करवाने शुक्रवार रात्रि गांव भावड़ा गए थे। वहां पर किसी बात को लेकर दोनों की आरोपियों संग बहस हो गई। 
विज्ञापन


जगदीश सिंह व कुलदीप सिंह दोनों वापस गांव आ रहे थे। तभी आरोपियों ने गांव महिमा में दोनों को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दीं। दोनों सीने में गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जगदीश की रास्ते में मौत हो गई जबकि कुलदीप सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि गुरमीत सिंह के बयान पर आरोपी सुक्खा, मंदीप, हैप्पी, सन्नी व प्रेम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed