{"_id":"645338eb14f0b6293f092096","slug":"two-brothers-residents-of-bidhipur-village-of-sultanpur-lodhi-shot-dead-in-portland-city-of-america-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में कपूरथला के दो भाइयों की हत्या: लेन-देन के विवाद में मॉल के बाहर मारी गोलियां, हत्यारा भी पंजाबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेरिका में कपूरथला के दो भाइयों की हत्या: लेन-देन के विवाद में मॉल के बाहर मारी गोलियां, हत्यारा भी पंजाबी
Thu, 04 May 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 May 2023 12:08 PM IST
सार
अमेरिका में शहर पोर्टलैंड में बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर निवासी दिलराज सिंह दीपी और उसके छोटे भाई गोरा की शापिंग मॉल के बाहर किसी व्यक्ति के साथ बहस हुई थी। बहस के दौरान ही अचानक गोलियां चलने लगीं और दोनों भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कपूरथला के दो भाइयों की अमेरिका में हत्या
- फोटो : फाइल
विस्तार
अमेरिका में पोर्टलैंड शहर के शापिंग मॉल के बाहर सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर निवासी दो सगे भाइयों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार दोपहर की है। वहीं हत्यारा भी कपूरथला के गांव कांजली का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बिजनेस में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसने बाद में खूनी रूप ले लिया।
अमेरिका में शहर पोर्टलैंड में बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर निवासी दिलराज सिंह दीपी और उसके छोटे भाई गोरा की शापिंग मॉल के बाहर किसी व्यक्ति के साथ बहस हुई थी। बहस के दौरान ही अचानक गोलियां चलने लगीं। इसमें दीपी व गोरा की मौत हो गई। दोनों की मौत की सूचना गांव बिधिपुर पहुंची तो घर में मातम छा गया। मृतकों के माता-पिता गांव में रहते हैं।
बताया जा रहा है कि पोर्टलैंड पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार हत्यारा भी कपूरथला के गांव कांजली का रहने वाला है। हालांकि उसकी अभी तक पहचान नहीं हुई। हत्यारा दीपी व गोरा के साथ बिजनेस में साझेदार था और पैसे के लेन-देन को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।