फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two boys robbed money and other goods from hotel room, cycle cell arrested

होटल में मेहमान के कमरे में की थी चोरी, साइबर सेल ने ऐसे दबोचा

Sat, 12 Nov 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Nov 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
two boys robbed money and other goods from hotel room, cycle cell arrested
Jail Shimla
होटल में रुके मेहमान के कमरे में घुसकर चुरा ले गए थे सामान। साइबर सेल ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया मोबाइल व दो घड़ियां बरामद कर ली है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए साइबर सेल इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेक्खों ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनीमाजरा निवासी शुभम (21) और कांसल के रहने वाले कवि बिष्ट के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सेक्टर 35 स्थित जी के इंटरनेशनल होटल में रुके एक गेस्ट के कमरे से दस हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन और घड़ियां चोरी की थी। चोरी का मामला सामने आने पर होटल की तरफ से सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया गया था। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी आरोपी कैद हुए थे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज में आरोपियों की शक्लें साफ नहीं आई थी व उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने चोरी किया हुआ मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा दिया था। जिसके बाद कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने फोन ऑन किया और पुलिस ने वैरिफाई करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों का कोई पुराना क्रिमिनल रिकार्ड नहीं है। शनिवार को दोनों को जिला अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed