फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   two boys of faridkot raped girl since one year, got pregnancy

युवती से एक साल तक गैंगरेप, गर्भवती हुई तो उठाया खौफनाक कदम

Mon, 29 Aug 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Mon, 29 Aug 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
two boys of faridkot raped girl since one year, got pregnancy
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
दो युवक युवती से एक साल तक रेप करते रहे, लेकिन वह गर्भवती हो गई। फिर युवकों ने वो कदम उठाया, जिसका नतीजा खौफनाक निकला। मामला पंजाब के फरीदकोट का है। थाना बाजाखाना के एक गांव में बीमार युवती को डराधमका दो युवक दुराचार करते रहे।
विज्ञापन


नतीजा युवती गर्भवती हो गई तो युवकों ने उसका गर्भपात करवा दिया। गर्भपात की वजह से युवती की हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दुराचार करने वाले दो युवकों समेत गर्भपात करवाने में मदद करने वाली दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से बीमार थी और चारपाई पर रहती थी

two boys of faridkot raped girl since one year, got pregnancy
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी कुछ समय से बीमार है और अक्सर ही चारपाई पर रहती है। दो युवक निक्का सिंह व आकाशदीप सिंह ने उनकी बेटी की बीमारी का फायदा उठाया और उसे डरा धमकाकर उसका यौन शौषण करते रहे।

एक साल से यह सिलसिला चल रहा था। इस दौरान गर्भ ठहर गया। गर्भ ठहरने की जानकारी मिलने पर दोनों युवकों ने जसवीर कौर उर्फ गुड्डी और कुलवंत कौर कंतो की मदद से उनकी बेटी का गर्भपात करवा दिया।

गर्भपात करने की वजह से उनकी बेटी की हालत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बयान के आधार पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed