फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Boys Killed Father due to Domestic Violence with Mother in Yamunanagar of Haryana

बाप ने मां के साथ कर दी थी ऐसी हरकत, बर्दाश्त नहीं कर पाए बेटे और फिर...सब कुछ बर्बाद

Tue, 20 Nov 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 20 Nov 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
Two Boys Killed Father due to Domestic Violence with Mother in Yamunanagar of Haryana
Father Murder
बाप ने जवान बेटों के सामने मां के साथ ऐसी हरकत कर दी थी कि दोनों नौजवान बर्दाश्त नहीं कर पाए। फिर जो हुआ, उससे सब बर्बाद हो गया। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। साढौरा के गांव हवेली में मां को पीट रहे पिता को देख दोनों बेटों का खून खौल उठा। दोनों बेटों ने अपने पिता की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


इसके बाद एक बेटे ने सिर में डंडा मार घायल कर दिया। मारपीट में घायल हुई मां को दोनों बेटे अस्पताल लेकर गए। जब वापस आए तो उनके पिता अचेत हालत में मिले। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। गांव हवेली निवासी रणवीर सिंह (52) का पत्नी रोशनी से अनबन था। पत्नी तीनों बेटों के साथ अलग रहती है। बड़ा बेटा मोहाली में। जबकि दो बेटे मां के साथ रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, रविवार रात को रणवीर सिंह शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी रोशनी के साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान रणवीर सिंह ने उसके साथ मारपीट की। यह देख उसके दोनों बेटे बर्दाश्त नहीं कर पाए। मां को पीटता देख दोनों बेटों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इस दौरान एक बेटे ने अपने पिता के सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने घर से चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे और उनका झगड़ा खत्म करवाया। पिटाई करने के बाद वह पिता को घर पर ही छोड़कर अपनी मां रोशनी देवी को सिविल अस्पताल में दवाई दिलवाने के लिए लेकर गए। उसका इलाज कराने के बाद जब वह घर पर वापस आए, तो घर पर रणबीर अचेत हालत में पड़े हुए मिले। परिजन तुरंत उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल लेकर आया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कई साल से

पति पत्नी में थी अनबन
परिजनों ने बताया कि शराब पीकर रणवीर अकसर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। जिससे दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई। रोशनी अपने तीनों बच्चों को लेकर अलग रहने लगी। जबकि रणवीर अलग। कई साल से दोनों पति पत्नी में अनबन थी। कई बार सुलह का प्रयास किया, लेकिन आरोपी शराब पीकर झगड़े करने लगा तो साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed