फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two boys kidnapped minor girl from house and try to rape in rohtak

लड़की को उसके घर से उठा ले गए दो भाई, फिर जो हुआ चौंकाने वाला

Sun, 13 Nov 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 13 Nov 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
two boys kidnapped minor girl from house and try to rape in rohtak
rape
दो भाई चुपचाप घर में घुसे और लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। फिर वे उसे उठाकर ले गए और उसके बाद चौंकाने वाली घटना। मामला हरियाणा के रोहतक का है। सांपला के एक गांव में यह वाकया सामने आया।
विज्ञापन


आरोपी युवक दोनों सगे भाई हैं। दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन विरोध के चलते अपने नापाक इरादों में सफल नहीं हो पाए। दो महिलाओं के साथ देने की बात भी पता चली है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों अजीत, मंजीत और महिलाओं संतोष और रेखा को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही शौचालय में छिपकर बैठे थे दोनों

two boys kidnapped minor girl from house and try to rape in rohtak
rape with minor
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि 11 नवंबर की रात वह अपने पड़ोस में ही एक कार्यक्रम में गई थी। रात को करीब 11 बजे जब वह लौटी तो शौचालय के लिए गई। वहां पहले से ही अजीत और मंजीत छिपे बैठे थे। वे उसे देखकर अश्लील हरकतें करने लगे और उठाकर ले गए।

वे उससे लगातार दुष्कर्म का प्रयास करता रहे, लेकिन उसके विरोध के कारण वह इसमें सफल नहीं हुए। लड़की ने बताया कि वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रही। घर पहुंचकर लड़की ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद लड़की के परिजन उसे लेकर थाने लेकर पहुंचे।

जांच अधिकारी एएसआइ चांदकौर के मुताबिक पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को अदालत में पेश किया और जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि आरोपी मंजीत हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है। फिलहाल उसकी तैनाती कहां है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed