{"_id":"589f0b124f1c1b905237c9c3","slug":"two-boys-arrested-with-drugs-at-chandigarh-by-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, पीछा करके पकड़ा तो जेब से मिली ड्रग्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, पीछा करके पकड़ा तो जेब से मिली ड्रग्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Feb 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। यह देखकर पुलिस उसके पीछे लगी और कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ड्रग्स मिली। क्राइम ब्रांच ने अलग अलग जगहों से नशीले पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 135 ग्राम चरस बरामद हुई है।
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए डीएसपी क्राइम पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान सेक्टर 45 के रहने वाले अमित कुमार (23) और हमीरपुर के गांव भुनी निवासी अनुज शर्मा (24) के रुप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को पुलिस टीम सेक्टर 45 देव समाज कालेज के पास गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस ने देखा कि अमित पैदल आ रहा था। जैसे ही उसने पुलिस टीम देखी वो वापस मुड़ गया और भागने की कोशिश की। पुलिस को शक हुआ और उसको दबोच कर जब तलाशी ली तो उससे 70 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
वहीं क्राइम ब्रांच ने वीरवार शाम को करीब 5.30 बजे पुलिस सेक्टर 42-53 की डिवाइडिंग रोड पर गश्त कर रही थी। तभी अनुज सेक्टर 42 स्थित गर्ल्स कालेज की तरफ से पैदल आता दिखा। तभी पुलिस को देख कर वो घबरा कर वापस मुड़कर तेज तेज चलने लगा।
पुलिस ने दौड़कर अनुज को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली तो 65 ग्राम चरस उससे बरामद हुई। पुलिस ने चरस कब्जे में लेकर अनुज को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों को जिला अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।