{"_id":"7db34ca9ab6fc0356e77ea2ecb63d03d","slug":"two-and-a-half-million-gold-theft-by-bogus-customer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ग्राहक बनकर ढाई लाख का सोना ले उड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी ग्राहक बनकर ढाई लाख का सोना ले उड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Jul 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजेहड़ी में एक दुकान में तीन महिलाओं सहित 5 ठग एक आभूषण विक्रेता की दुकान में घुसे और यहां से ढाई लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
आभूषण विक्रेता राकेश कुमार को इसकी जानकारी एक दिन बाद सीसीटीवी कैमरे से हुई। राकेश कुमार ने इसकी शिकायत शुक्रवार को दी है। सेक्टर-61 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वर्मा ज्वेलर्स के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को वह शहर से बाहर थे। दुकान पर उनकी पत्नी थी। 3 महिलाओं सहित 5 ठग फर्जी ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आए और आभूषण देखने के बहाने करीब 80 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
राकेश कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को जब वह दुकान में आए तब पता चला कि कुछ आभूषण गायब हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी शहर में इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी आरोपी ठग का सुराग नहीं लगा पाई है। पिछले माह सेक्टर-22 में भी इस तरह की वारदात हुई थी।