फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused injured in police encounter in Mohali

मोहाली में मुठभेड़: बदमाशों और पुलिस के बीच चली गोली, प्रिंस चौहान गैंग के दो गुर्गे घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 21 Dec 2023 06:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Dec 2023 06:02 PM IST
सार

पुलिस की फायरिंग में दोनों को गोलियां लगी हैं। बृजपाल के पैर में तीन और शेट्टी के पैर में दो गोलियां लगी हैं। उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Two accused injured in police encounter in Mohali
मौके पर मौजूद पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर प्रिंस चौहान के इशारे पर खरड़ में बिल्डर को निशाना बनाने आए दो बदमाशों को पुलिस ने गांव दाऊं के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में दो और दूसरे के पैर में तीन गोलियां लगीं। दोनों बदमाशों की पहचान बृजपाल और प्रदीप उर्फ शेट्टी के रूप में हुई। दोनों नारायाणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


दोनों बदमाशों को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि बदमाश बृजपाल के पैर में तीन और शेट्टी के पैर में दो गोलियां लगीं हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों गैंगस्टर प्रिंस चौहान के गिरोह से जुड़े हुए हैं। आरोपियों से दो हथियार बरामद हुए हैं। बलौंगी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बृजपाल पर पहले से आठ एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि दो महीने से बलौंगी, झामपुर, मुल्लांपुर और न्यू चंडीगढ़ के लोगों को फिरौती और धमकी भरी कॉल आ रही थी। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। पुलिस जांच में जुटी थी। गुरुवार को पता चला कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर दो बदमाश खरड़ में एक बिल्डर को निशाना बनाने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू कर दी। गांव दाऊं के पास एक कब्रिस्तान के नजदीक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखे। डीएसपी गुरशेर सिंह व पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। इस बीच उनकी बाइक पुलिस की गाड़ी से टकराकर गिर गई। बाइक गिरते ही दोनों युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उन्होंने पुलिस पर चार फायर किए। जवाब में पुलिस ने छह गोलियां चलाईं, जिनमें से पांच गोलियां आरोपियों के पैरों में लगीं। 

एनकाउंटर के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर प्रिंस चौहान उर्फ राणा गैंगस्टर लक्की पटियाल का खास है और वह उसके लिए ही काम करता है। प्रिंस विदेश से ही अपना गिरोह को चलाता है और लोगों को धमकाकर रंगदारी वसूलता है। जो लोग रंगदारी नहीं देते, उन पर अपने गुर्गों से हमला करवाता है। इस गिरोह ने खरड़ के एक बिल्डर से भी रंगदारी मांगी थी, मना करने पर प्रिंस ने बृजपाल और शेट्टी को उस पर हमला करने की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन उससे पहले ही सीआईए को इसकी सूचना मिल गई और दोनों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

कांग्रेस के सीनियर नेता के घर पर की थी फायरिंग की कोशिश

आठ दिसंबर को गोसेवा कमीशन पंजाब के पूर्व वाइस चेयरमैन और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलजीत सिंह चावला के घर पर तीन युवकों ने फायरिंग की कोशिश की थी लेकिन उनकी पिस्टल जाम हो गई थी। इसके बाद वे धमकी भरे पत्र के साथ गोलियों के खोल घर के आंगन में फेंक कर भाग गए थे। तीनों युवक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए थे। उन तीन युवकों में से दो बृजपाल और शेट्टी ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed