फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused including SP surrender in bribe case

बाबा दयाल दास हत्याकांड: 20 लाख रिश्वत केस में तत्कालीन एसपी समेत दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

Tue, 05 Mar 2024 07:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 07:21 PM IST
सार

फरीदकोट के तत्कालीन एसपी गगणेश कुमार शर्मा और एक अन्य जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार ने मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरो दफ्तर में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामला 20 लाख रुपये की रिश्वत से जुड़ा है। बुधवार को विजिलेंस दोनों को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
Two accused including SP surrender in bribe case
रिश्वत प्रकरण के आरोपी एसपी गगणेश कुमार शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोटकपूरा के गांव कोटसुखिया के चार साल पुराने बाबा दयाल दास हत्याकांड में आईजी फरीदकोट के नाम पर शिकायतकर्ता को डरा धमका कर 20 लाख रुपये रिश्वत वसूलने के मामले में फरार चल रहे फरीदकोट के तत्कालीन एसपी गगणेश कुमार शर्मा व एक अन्य जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार ने मंगलवार को फिरोजपुर स्थित विजिलेंस दफ्तर में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ही आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं जिला अदालत व उच्च न्यायालय से रद्द हो चुकी हैं। इस बीच विजिलेंस दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी थी। विजिलेंस ने दोनों को बुधवार को फरीदकोट की अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कोटसुखिया के बाबा दयाल दास हत्याकांड में मुख्य आरोपी को क्लीन चिट मिलने के बाद शिकायतकर्ता बाबा गगन दास ने फरीदकोट रेंज के आईजी के पास नए सिरे से पड़ताल करने का आवेदन दिया था। इस पर आईजी ने एसपी गगणेश कुमार शर्मा की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया। उक्त एसआईटी ने शामिल एसपी के अलावा डीएसपी फरीदकोट सुशील कुमार व आईजी दफ्तर के एसआई खेमचंद पराशर ने दो अन्य प्राइवेट व्यक्तियों महंत मलकीत दास व जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार के साथ मिलकर बाबा गगन दास से हत्याकांड में बाबा जरनैल दास को दोबारा नामजद करने के लिए 50 लाख की मांग की। रिश्वत के लिए पुलिस अधिकारियों ने बाबा गगन दास को डराना-धमकाना भी शुरू किया और 35 लाख रुपये में सौदा करके 20 लाख की वसूली भी कर ली। 

विज्ञापन

रिश्वत लेकर भी जब बाबा जरनैल दास पर कार्रवाई ना हुई तो बाबा गगन दास ने पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन व डीजीपी पंजाब से शिकायत कर दी। इस शिकायत पर पड़ताल के लिए डीआईजी फिरोजपुर की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पिछले साल जून माह में थाना सदर कोटकपूरा में एसपी, डीएसपी और एसआई समेत बाकी दोनों प्राइवेट व्यक्तियों पर केस दर्ज किया गया और केस विजिलेंस को सौंप दिया गया। इस मामले में डीएसपी सुशील कुमार को विजिलेंस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एसआई ने विजिलेंस और महंत मलकीत दास ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। 

विवाद में घिरे है तत्कालीन आईजी प्रदीप कुमार यादव

20 लाख के रिश्वत प्रकरण में फरीदकोट के तत्कालीन आईजी प्रदीप कुमार यादव भी विवाद में घिरे हैं। चूंकि इस केस में नामजद महंत मलकीत दास को सरकारी गवाह बनाया जा चुका है जिन्होंने अदालत में दर्ज करवाए बयान में खुलासा किया था कि यह रिश्वत आईजी के नाम पर नहीं बल्कि उनकी सहमति से वसूली गई थी। इस बयान के आधार पर विजिलेंस आईजी पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed