फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Twenty million robbed from Cash van in Panchkula

पुलिस की वर्दी में आए और 1.68 करोड़ लूट कर ले गए

Tue, 10 Dec 2013 08:23 AM IST
सर्वेश कुमार
सर्वेश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
Twenty million robbed from Cash van in Panchkula

पिंजौर-सिसवां रोड पर पुलिस की वर्दी में आए लुटेरों ने कैश लोडिंग वैन से 1.68 करोड़ रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


उन्होंने गाड़ी के पेपर चेक करने के बहाने वैन को बीच रास्ते में रोका और ड्राइवर की आंखों में स्प्रे व वैन में सवार दो गनमैन और एक कस्टोडियन की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूटपाट की।

इस कैश को बरोटीवाला स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में लोड करना था।

लुटेरों ने दोनों गनमैन से उनके हथियार भी छीन लिए और गन प्वाइंट पर लेने के बाद वैन में पीछे की तरफ रखा कैश से भरा बक्सा लेकर नीली बत्ती लगी वेरना कार में फरार हो गए।
विज्ञापन


इनमें तीन लुटेरे पंजाब पुलिस की वर्दी में थे, जिनमें से एक पगड़ीधारी भी था और वेरना कार चालक सादे कपड़ों में था। यह वारदात मोहाली-पंचकूला के बार्डर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक सीमा विवाद के बाद पिंजौर थाने में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed