{"_id":"412e230264220884fadae2a112ffc837","slug":"try-to-commit-suicide-by-man-in-sukhna-lake-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना लेक में फिर खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुखना लेक में फिर खुदकुशी की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Apr 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
सुखना लेक में युवक ने कूदकर जान देने की कोशिश की। वहां खड़े कुछ लोगों ने उसे तत्काल बाहर निकाल लिया । पुलिस ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया है। आरोपी की पहचान किशनगढ़ निवासी चंदन गुप्ता (29) के रूप में हुई है। वह किशनगढ़ में कुक का काम करता है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चंदन गुप्ता रेगुलेटरी एंड के पास खड़ा था। अचानक उसने रेगुलेटरी एंड की सीढ़ियों की तरफ जाकर पानी में छलांग लगा दी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि चंदन ने रेगुलेटरी की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। वह चक्कर आने की वजह से गिरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक बड़ा सवाल
पुलिस पूरे सुखना लेक पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने का दावा कर रही है। बावजूद सबसे ज्यादा घटनाएं रेगुलेटरी एंड हो रही हैं। जबकि जिस तरफ लेक चौकी बनी है, उधर हादसे न के बराबर होते हैं। रेगुलेटरी एंड की साइड में किशनगढ़ पड़ता है। इसकेे साथ हाल ही के दोनों हादसों में किशनगढ़ निवासी शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बदला बयान
सुखना लेक में 9वीं की छात्रा द्वारा छलांग लगाए जाने की लोगों द्वारा पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अपना बयान बदल दिया। कार्यवाहक चौकी इंचार्ज लक्खा सिंह ने बताया कि छात्रा ने लेक में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। जबकि घटना के दौरान पुलिस का कहना था कि छात्रा लेक पर टहल रही थी।
पैर फिसलने से वह रेगुलेटरी एंड में जा गिरी थी। उन्होंने बताया कि छात्रा जहां गिरी, वहां पर पानी नहीं था। अब या तो पुलिस झूठ बोल रही हो या फिर पब्लिक।
एक हफ्ते में दूसरी घटना
एक सप्ताह में खुदकुशी की दूसरी घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। दोनों वारदातों में जान बचाने वाले राहगीर ही रहे। जबकि पुलिस दावा करती है कि सुरक्षा को लेकर पुलिस जवान पैनी नजर रखे हुए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना के वक्त पुलिस जवान कहां रहते हैं। इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है।
चंदन ने रेगुलेटरी में कूदकर खुदकुशी की कोशिश नहीं की है। वह सीढ़ियों पर बैठा हुआ था और चक्कर आने से वजह से गिरा है। उसका उपचार चल रहा है। उसने पुलिस को अपना बयान दर्ज कर रहा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- डा. गुर इकबाल सिंह सिद्धू, एएसपी