फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck driver and three others killed in road accident

दो ट्रक भिडे़, चालक समेत तीन की मौत

Fri, 27 Jun 2014 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़/लुधियना
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़/लुधियना Updated Fri, 27 Jun 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
Truck driver and three others killed in road accident

खन्ना-मंडी गोबिंदगढ़ के मध्य हाइवे पर शुक्रवार सुबह 7 बजे हुए एक भयानक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत एक मोटरसाइकिल पर सवार मंडी गोबिंदगढ़ के तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जालंधर से आ रहे ट्रक के चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है, जोकि दिल्ली साइड से आ रहे ट्रक और मोटरसाइकिल पर चढ़ गया। इसमें उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सरिये का भरा ट्रक जालंधर से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। इस वजह से सरिये से भरा ट्रक जीटी रोड का डिवाइडर पार कर दिल्ली वाली साइड के मुख्य मार्ग पर एक अन्य ट्रक जोकि सीमेंट की चादरों से भरा हुआ था, उससे टकरा गया। इस दौरान ट्रक ने एक मोटरसाइकल पर सवार दो लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रकों में भरा माल सड़क पर बिखर गया। इस हादसे में मंडी गोबिंदगढ़ के संगतपुरा इलाका वासी गुरनाम सिंह (62) और अनिल कुमार (14) की मौत हो गई। इसके अलावा कड़ी मशक्कत के साथ सरिया वाले ट्रक के चालक को बाहर निकाला गया जो गंभीर रूप में जख्मी हो गया था।

उसे पहले खन्ना सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और बाद में हालत नाजुक होने पर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई। उसकी पहचान सरबजीत सिंह निवासी बूढ़ा थेह कपूरथला के तौर पर हुई है।

वहीं दूसरे ट्रक चालक जिस के मामूली चोटों हैं की पहचान धर्मवीर निवासी अलवर हरियाणा के तौर पर हुई है। इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे वाली कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि जालंधर से आ रहे ट्रक के चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है, जोकि दिल्ली साइड से आ रहे ट्रक और मोटरसाइकिल पर चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed