फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck crushed 12 years old child in mohali, died on the spot

मोहालीः साइकिल चला रहे 12 साल के बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौके पर दम तोड़ा

Sat, 09 Jun 2018 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 09 Jun 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
truck crushed 12 years old child in mohali, died on the spot
बच्चे को ट्रक ने कुचला
ट्रक यूनियन के अंदर साइकिल चला रहे 12 साल के बच्चे को ट्रक ने कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मोहाली के फेज 6 की है। ट्रक के अगले पहिए बच्चे के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक भाग गया। सूचना मिलते ही बच्चे के परिजन व इलाके के लोग वहां इकट्ठा हो गए। इस दौरान दोनों ओर से कहासुनी के बाद पथराव हुआ, जिसमें ट्रकों व गाड़ियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान बाल्मीकि कॉलोनी निवासी फेज-छह के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रक चालक रामपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 304ए के तहत केस दर्ज किया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। ट्रक यूनियन के साथ ही वाल्मीकि कॉलोनी बसी है। सुबह करीब 11:30 बजे शिवम अपनी मामी के घर के पास ट्रक यूनियन के अंदर साइकिल चला रहा था।
विज्ञापन


शिवम के अंकल रामू ने बताया कि ट्रक ड्राइवर यूनियन से बाहर की ओर निकल रहा था। इस दौरान शिवम को टक्कर मार दी। इसके बाद बच्चे के शरीर पर से ट्रक के टायर निकल गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक हादसे के तेजी से निकल गया। सूचना पाकर जब कालोनी वाले इकट्ठे हुए तो लोग उनसे उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच भाई बहनों में चौथे नंबर पर था
मृतक के अंकल रामू ने बताया कि शिवम पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। छह साल का उसका एक छोटा भाई है। शिवम की सबसे बड़ी बहन सोलह साल की है। शिवम के पिता आटो रिक्शा चलाते हैं। मंदिर में पूजा पाठ भी करते हैं।

बच्चे का शव पड़ा रहा
शिवम के पिता निर्मल ने बताया कि जब यह हादसा हुआ। उस समय वह मंदिर में बैठे थे। उनको बेटी ने बताया कि शिवम को गहरी चोटें आई हैं, जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उनका बेटा मृत पड़ा था। उन्होंने अपनी कमीज से उसका शरीर ढंका।

लोगों ने थाने का किया घेराव
इसके बाद लोग आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी पर अड़ गए। पुलिस वाले कार्रवाई का आश्वासन दे रहे थे। इसके बाद इलाके के लोग भड़क गए। इसके बाद वह फेज-एक थाने पहुंच गए। वहां पर लोग उत्पात न मचाएं इसके लिए पुलिस ने गेट बंद कर दिया। इसके बाद काफी समय तक लोग वहीं पर डटे रहे।

कई बार बच्चों को रोकने को कहा था
ट्रक यूनियन के प्रधान मनिंदर सिंह मनी ने कहा कि वह पहले ही इलाके के लोगों को कह चुके हैं कि वह बच्चों को ट्रक यूनियन में न भेजा करो। क्योंकि अकसर वहां से ट्रक गुजरते रहते हैं, जिससे हर समय वहां पर हादसे का खतरा बना रहता है।


नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
बच्चे का पोस्टमार्टम शुक्रवार शाम तक नहीं हुआ। उसके परिजन इस बात पर अड़े हैं कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक वह बच्चे का संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह सड़कों पर उतरने से परहेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed