फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trala breaks down, a man's death jumped from trala in Pinjore

चाचा बोला, ब्रेक हो गए है फेल तो भतीजे ने चलते ट्राले से लगा दी छलांग, फिर थम गई सांसें

Sun, 22 Jul 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर ( हरियाणा) Updated Sun, 22 Jul 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Trala breaks down, a man's death jumped from trala in Pinjore
पिंजौर में खड़ा ट्राला
ट्राले के ब्रेक फेल होने पर अपनी जान बचाने के लिए ट्राला चालक के साथ बैठे एक युवक ने चलते ट्राले से छलांग लगा दी, लेकिन ट्राले से कूदते ही युवक का सिर सड़क से टकरा गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह पिंजौर-पंचकूला मार्ग पर एचएमटी आवासीय परिसर के समीप की है। 
विज्ञापन


ट्राला चालक व मृतक के चाचा प्रीतम सिंह ने बताया कि वह सोलन से ट्राले पर हैवी मशीनरी लोड कर जीरकपुर की ओर जा रहा था। चालक समेत ट्राले में चार लोग सवार थे। प्रीतम ने बताया कि जैसे ही वह पिंजौर के समीप मल्लाह चौक के पास स्थित ट्रैफिक लाइट पर पहुंचा तो देखा कि ट्राले के ब्रेक नहीं लग रहे तो उसने साथ बैठे लोगों को बताया कि ट्राले के ब्रेक फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रीतम सिंह ने बताया कि ब्रेक फेल होने की बात सुनकर उसके साथ बैठा उसका भतीजा बंटी (29) निवासी जीरकपुर ने अपनी जान बचाने के लिए चलते ट्राले से छलांग लगा दी। जिससे उसका सिर सड़क से टकरा गया और बुरी तरह से घायल होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस दौरान ट्राले में उसके साथ अन्य व्यक्ति बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रीतम सिंह ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद ट्राले को रोकने के लिए उसने हाइवे के बीच बने डिवाइडर से ट्राले को धीरे-धीरे टकराना शुरू किया। करीब एक किलोमीटर के बाद सूरजपुर के समीप वह ट्राले को रोकने में सफल हो पाया। घटना में चालक सहित अन्य लोगों की जान बच गई। गनीमत रही इस दौरान अन्य वाहन ट्राले की चपेट में नहीं आया अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी।


सूचना प्राप्त होने पर पीसीआर इंचार्ज विनोद और पिंजौर थाना पुलिस पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। एसएचओ थाना पिंजौर सुखबीर सिंह ने बताया कि घटना में बंटी ने चलते ट्राले से छलांग लगा दी जिससे उसका सिर सड़क से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed