{"_id":"739288ccd7f68f01f6ffcc85bc4dfce8","slug":"trafic-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान से बचने को ये क्या कर गया बाइक चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालान से बचने को ये क्या कर गया बाइक चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 May 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल से मोटरसाइकिल सवार एक युवक बुधवार सुबह सेक्टर-17 साहिब सिंह पार्किंग के पास लाइट प्वाइंट से चालान बुक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल ने ब्लैक रंग की मोटरसाइकिल का आधा नंबर 1225 नोट कर पुलिस को सूचना दी। चौराहे और लाइट प्वाइंट पर तैनात पीसीआर जवान भी चालान बुक लेकर भागने वाले मोटरसाइकिल को पकड़ नहीं कर सके।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल मोहिंद्र सिंह ने चालान बुक छीनकर भागने के मामले की शिकायत सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
घटना सुबह दस बजे की है। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल मोहिंद्र सिंह अपने ट्रैफिक स्टाफ के साथ सेक्टर 17 की साहिब सिंह पार्किंग के पास लाइट प्वाइंट पर ड्यूटी पर खड़े थे। इतने में सामने से बिना हेलमेट और रेड लाइट जंप करने वाले मोटरसाइकिल चालक को हेड कांस्टेबल ने रुकने का इशारा किया।
मोटरसाइकिल सवार ने अपनी बाइक धीरे की और हेड कांस्टेबल से चालान बुक छीनकर धक्का मारा और फरार हो गया। हेड कांस्टेबल ने ब्लैक रंग की मोटरसाइकिल का आधा नंबर नोट कर पुलिस कंट्रोल रुम का मामले की जानकारी दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी।