{"_id":"57d5460c4f1c1b3d3b31c2d3","slug":"trader-shot-took-away-5-lakh-were-100-meters-away-from-the-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को गोली मार लूट ले गए 5 लाख, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को गोली मार लूट ले गए 5 लाख, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर थे
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
Trader Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार की तरह इस रविवार भी वे माल लाने के लिए निकले थे, लेकिन कत्ल हो गया। दो बदमाश गोली मारकर 5 लाख रुपये छीन ले गए। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है।
सवेरे 6 बजे दो बाइक सवारों ने बीच बाजार एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कायस्थवाड़ा के 40 वर्षीय पूर्णमल मैटर का व्यापार करते थे, जो हर रविवार माल लेने के लिए दिल्ली जाते थे।
ज भी वे पांच लाख रुपए लेकर एक स्कॉर्पियो किराए पर करके दिल्ली के लिए निकले थे। केवल बाजार में बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने स्कॉर्पियो के आगे बाइक अड़ाकर गाड़ी को रोक लिया।
बदमाशों ने पूर्णमल से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की तो विरोध करने पर गोली चला दी, जो उनके गले में लगी। उनके साथा व्यापारी को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुस्साए व्यापारियों ने सर्कुलर रोड पर लगाया जाम
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
वहीं, व्यापारी की हत्या की खबर फैलते ही गुस्साए व्यापारियों ने सर्कुलर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी जमाल खान समेत कई अधिकारी लोगों को शांत कराने मौके पर पहुंचे, लेकिन वे नहीं माने। इस विरोध के दौरान गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया।
वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गोकल गेट पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने में काफी देर लगा दी। इसके अलावा बीते दिनों रंगदारी ने देने के बाद सेल्समैन को गोली मारने की घटना भी इसी चौक के सामने की है।
पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़कर बाकी को पकड़ने का दावा किया था, लेकिन पुलिस का यह दावा ही रह गया। बहरहाल पुलिस स्कॉर्पियो के ड्राइवर को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। व्यापारी भी अपनी मांग पर अडिग हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।