फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   took girl from school for tantric action

कंजक पूजने के बहाने स्कूल से ले गए बच्ची को और...

Thu, 26 Feb 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Updated Thu, 26 Feb 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
took girl from school for tantric action

कंजक पूजने के बहाने पड़ोस में रहने वाले 2 लोग स्कूल से 8 साल की बच्ची को अपने घर ले गए। घर में तांत्रिक द्वारा तांत्रिक क्रिया को देखकर बच्ची घबरा गई और सहमी हुई आठ साल की बच्ची भागकर घर पहुंची और उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के दादा की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के तीनों आरोपी फरार हैं। घटना हरियाणा के अंबाला सिटी के गांव मानकपुर की है।
विज्ञापन


गांव मानकपुर स्थित सरकारी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को बुधवार को गांव के ही दो लोग अपने घर ले गए। इन लोगों ने बताया कि उन्होंने कंजक जिमानी है, जिसके लिए इस बच्ची को ले जा रहे हैं। अपने घर में कथित रूप से इन लोगों ने एक तांत्रिक को बुला रखा था। कुछ देर बाद यह तांत्रिक अपनी पूजा विधि शुरू करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बनाए गए दोनों आरोपी फरार

took girl from school for tantric action

इसके बाद इस तांत्रिक ने तांत्रिक क्रियाएं शुरू की। इसी दौरान कमरे में धुआं भरने लगा तो यह बच्ची घबरा गई। इसी बीच मौका पाकर यह बच्ची कमरे से भाग गई और अपने घर पहुंची। बच्ची ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजनों ने भी मामला गंभीर देखते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्ची के दादा प्रेम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी बनाए गए दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। यह दोनों गांव के ही रहने वाले हैं। इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस मामले में ग्रामीण उस तांत्रिक की भी तलाश कर रहे हैं, जो इस दौरान गांव में तांत्रिक क्रिया के लिए मौजूद था।

एएसआई बलवीर सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना, अंबाला सिटी ने बताया कि पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची के दादा प्रेम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी स्कूल से कंजक जिमाने के बहाने बच्ची को छुट्टी दिलाकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। साथ ही पुलिस तांत्रिक की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed