{"_id":"577571264f1c1b615679b7d6","slug":"tiger-and-leopard-skins-seized-accused-absconding-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क से लाखों रुपये की शेर और चीते की खालें बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्क से लाखों रुपये की शेर और चीते की खालें बरामद, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
शेर और चीते की खालें बरामद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क से लाखों रुपये की शेर और चीते की खालें बरामद की गईं। आरोपी खालों को वहीं छोड़कर भाग चुका था। अमृतसर के सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन क्रूएलिटी टू एनिमल (एसपीसीए) की ओर से वीरवार को रणजीत ऐवेन्यू के पार्क से लाखों रुपये की शेर और चीते की खालें बरामद की गईं।
विज्ञापन
एसपीसीए के इंस्पेक्टर अशोक जोशी ने बताया कि वीरवार सुबह उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि रणजीत ऐवेन्यू के गुरुद्वारा छठी पातशाही के पीछे पार्क में एक व्यक्ति शेर एवं चीते की खालें लिए घूम रहा है।
विज्ञापन
जब वह वहां पहुंचे तो आरोपी उन खालों को वहीं छोड़कर भाग चुका था। इंस्पेक्टर जोशी ने बताया कि दोनों खालों की कीमत लाखों में हैं। उनको तस्करी के जरिए यहां लाया गया था। इंस्पेक्टर जोशी ने कहा कि वे जल्द ही इन खालों को जंगलात विभाग को सौंप देंगे ताकि तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा सके।
विज्ञापन