फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three years old girl assaulted in rohtak

रोहतकः 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, हालत देखकर डॉक्टर भी डर गए

Mon, 19 Feb 2018 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 19 Feb 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
three years old girl assaulted in rohtak
रोहतक में बच्ची से रेप
हरियाणा में रेप की एक और घटना, 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। वो ऐसी हालत में मिली, देखकर महिला की चींख निकल गई।
विज्ञापन


घटना हरियाणा के रोहतक की है। पड़ोस में खेल रही बच्ची को 42 वर्षीय चार बच्चों का बाप सुरेंद्र उठाकर अपने घर ले गया। इसके बाद बच्ची के निजी अंग से गंदी हरकत की। बच्ची के चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी की पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया।

ब्लीडिंग ज्यादा होने पर बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जांच शुरू कर दी है। वह सोनीपत जिले के बरौणा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया

three years old girl assaulted in rohtak
child rape
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि रविवार शाम चार बजे उनकी बच्ची गली में खेल रही थी। इसी बीच कॉलोनी में किराये पर रहने वाला चार बच्चों का सुरेंद्र पिता आया और बच्ची को उठाकर ले गया। आरोपी ने बच्ची के निजी अंग के साथ दरिंदगी की। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। बच्ची को ब्लीडिंग होते देख लोगों को शक हुआ।

लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया भी मौके पर पहुंचीं। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी राजेश कुमार बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed