फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three years of child sexual abuse in Abohar

किराए पर रह रहे युवक ने तीन साल की बच्ची का किया यौन उत्पीड़न, मामला दर्ज

Thu, 02 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Updated Thu, 02 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Three years of child sexual abuse in Abohar
सांकेतिक तस्वीर
किराए में रहने वाले एक युवक ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। वाकया पंजाब के अबोहर के हलका बल्लूआना के एक गांव का है।  थाना नंबर-2 की पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर उक्त लड़के पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


 पुलिस को दिए बयान में पीड़िता के पिता ने बताया कि वह किराए के मकान में रहते हैं। उनके साथ वाले कमरे में किराए पर रहने वाले अंकुश नामक युवक उनकी बेटी को किसी बहाने से अपने साथ ले गया और उसके साथ यौन शोषण किया। घर वापस आते ही उनकी बेटी ने गुप्तांग में दर्द होने की बात कही। इसके बाद वह अपनी बच्ची को जांच के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने यौन प्रताड़ना को देखते हुए सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। वह उसे सरकारी अस्पताल ले आए। 
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई करतार सिंह ने परिजनों के बयान के आधार पर अंकुश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर सरकारी अस्पताल की एसएमओ डा. अमिता चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डाक्टरों की टीम गठित की। इसमें गायनोकॉलोजिस्ट डा. सुप्रिया चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ डा. साहब राम और महिला चिकित्सक डा. अंकिता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम ने पीड़ित बच्ची के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed