फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery_jail_punishment

करता था चोरी, अब तीन साल खाएगा जेल में दाल-रोटी

Wed, 20 Nov 2013 09:29 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Nov 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
robbery_jail_punishment
बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी के दो मामलों में अदालत ने चोर सेक्टर-45 निवासी सुखबीर सिंह को तीन साल की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएस साहनी की अदालत ने आदेश में कहा कि सुखबीर सिंह को आठ चोरी के मामलों में छह माह से एक साल तक सजा हो चुकी है।
विज्ञापन


सुखबीर की मां ने अदालत में जज से रहम की अपील की। सेक्टर-45 निवासी डॉ. सुमित शर्मा ने तीन जून 2013 को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह ड्यूटी से शाम को घर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरों में सामान बिखरा था।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने छानबीन की। डॉ. सुमित शर्मा ने बताया था कि घर से मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी और दस हजार रुपये कैश चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर सेक्टर 33/45 के पास नाका लगाकर सुखबीर को दबोच लिया था। पुलिस ने उसके पास से चोरी को सामान बरामद कर लिया था।

पूछताछ में सुखबीर ने बताया था कि उसने 27 जून 2013 को सेक्टर 45 निवासी रुप सिंह के घर का ताला तोड़कर सोने की चेन, दो अंगूठी और दस हजार रुपये चोरी किए थे।

सेक्टर 34 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी से पूछताछ की।  सुखबीर ने बताया कि वह चोरी का सामान गुरदासपुर स्थित गोबिंदपुर में किराये के कमरे में रखा हुआ है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गहने और नगदी बरामद की थी।


इन तारीखों को सेक्टर-34 में चोरी के मामले दर्ज
सुखबीर के खिलाफ सेक्टर 34 थाने में 28 सितंबर 2003, 16 अक्तूबर 2003 , 16 जून 2007, 18 नवंबर 2008, 14 अगस्त 2012, 09 जनवरी 2013, 26 अप्रैल 2013, 27 जून 2013 को मामले दर्ज हुए थे। इन सभी मामलों में उसे सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed