फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three vicious thief arrested

चंडीगढ़ में चोरियां करने वाले शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 28 Apr 2014 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Apr 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Three vicious thief arrested

फरवरी महीने में फिल्म धूम स्टाइल में एक के बाद एक चार सेक्टरों में चोरियां कर दहशत फैलाने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनों युवकों की निशानदेही पर सोने के आधा किलो आभूषण और 25 लाख का सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन


चोरी में इस्तेमाल गाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के अनुसार तीनों ने सेक्टर-19, 20, 22 और 23 में चोरी की डेढ़ दर्जन वारदात कबूल की हैं। इन युवकों से चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ऐसे आए पकड़ में
डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह ने बताया कि पूर्व सूचना पर क्राइम ब्रांच ने शनिवार देर रात पीजीआई के पास नाका लगाया गया था। जैसे ही आल्टो नं. सीएच 01एक्यू-2095 पहुंची तो उसमें सवार तीन युवकों तिलकराज, राकेश और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी से आए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वारदात को ऐसे देते थे अंजाम
राकेश कुमार, विकास और तिलराज तीनों ही सेक्टर 20 और 22 के सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। वहां रहकर उन्होंने सेक्टर-22, 23, 19 और 20 के उन मकानों की रेकी की जहां पति-पत्नी दोनों ही सरकारी नौकरी में थे और सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक ड्यूटी पर रहते थे।

ऐसे घर की पहचान करने के बाद तीन आल्टो में सवार होकर दस बजे के बाद वहां पहुंच जाते थे। पहले राकेश उर्फ लक्की गाड़ी से उतर कर घर की घंटी बजाता था। अंदर से जब कोई दरवाजा नहीं खोलता तो वह विकास और तिलक को बुला लेता था।

तिलक और राकेश कुंडा तोड़कर मकान के अंदर चले जाते और विकास बाहर नजर रखता था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों तिलकराज के घर चले जाते और पुलिस पूरे शहर में नाकाबंदी कर उन्हें ढूंढती रहती।

गाड़ी में डेढ़ लाख का म्यूजिक सिस्टम
गिरोह के सरगना लक्की ने अपनी आल्टो में डेढ़ लाख का म्यूजिक सिस्टम लगवा रखा था। तीनों ही मध्यवर्गीय परिवारों से हैं और हाईप्रोफाइल तरीके से जीने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

गर्लफ्रेंड को तोहफे में दी स्कूटी
डीएसपी के अनुसार राकेश कुमार ने गर्लफ्रेंड को चोरी के गहने बेचकर स्कूटी दिलवाई और सोने की चेन गिफ्ट की। वह उसके साथ चार दिन मनाली और दो दिन शिमला भी घूम कर आया।


अपने टीचर का घर भी नहीं छोड़ा
सेक्टर-22 निवासी तिलकराज उर्फ मोंटी ने अपने टीचर के घर में ही हाथ साफ कर दिया। मोंटी सेक्टर-23 में एक टीचर से पढ़ता था। राकेश को पता था कि टीचर किस टाइम घर में होता और किस समय मकान बंद होता था। इतना ही नहीं अपने परिवार की जानकार सेक्टर-27 निवासी एक डॉक्टर के घर भी चोरी की।

तीन दिन का रिमांड
क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को रविवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें तीन दिन केपुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed