{"_id":"8249eee7decba46c5daa84c83fc5eb29","slug":"three-traffickers-arrested-with-heroin-of-10-crore-in-firozpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ से अधिक की हेरोइन समेत 3 तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस करोड़ से अधिक की हेरोइन समेत 3 तस्कर काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sat, 26 Dec 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर पुलिस ने दस करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी उन तस्करों के साथी हैं जिन तीन तस्करों को पुलिस ने कुछ दिन पहले एक अरब दस करोड़ रुपये की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया है कि पकड़ी गई हेरोइन पाकिस्तान से आई है।
विज्ञापन
एसपी (डी) अमरजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने तस्कर गुरदीप सिंह उर्फ दीपा व गुरमुख सिंह उर्फ बिट्टू को गंदू किलचा के बांध पर दस करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ काबू किया है। ये हेरोइन भी उक्त तस्करों ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ तालमेल कर मंगवाई है।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर की रात को तस्कर हरभजन सिंह उर्फ राणा, ऋषि बाबर वासी जीरकपुर व सौरव वासी फिल्लौर को गांव राजोके गट्टी के पास 22 किलो 530 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। गुरदीप व गुरमुख ने पूछताछ के दौरान बताया कि हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई है। गुरदीप के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने तस्कर चन्ना को शक की बुनियाद पर पकड़कर तलाश ली तो 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त तस्कर के खिलाफ ममदोट थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज है। चन्ना अदालत से भगोड़ा था।