फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three terrorists arrested in Amritsar of Punjab

Amritsar News: तीन आतंकी गिरफ्तार, 53 कारतूस बरामद, कनाडा व पाकिस्तान से जुड़े तार

Thu, 10 Nov 2022 06:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Nov 2022 06:43 PM IST
सार

सीआईए की टीम ने आरोपियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के बाद कल देर रात कार्रवाई की और हरमनजोत सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ राजा और अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इनका कनाडा में बैठे गैंगस्टर लंडा और पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा से संबंध हैं। 

विज्ञापन
Three terrorists arrested in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में बुधवार की देर रात विदेशी मॉड्यूल के तीन आतंकियों को काबू किया है। आरोपियों की यह गिरफ्तारी अक्तूबर में एक होटल से गिरफ्तार आतंकियों की पूछताछ के बाद की गई। इनके कब्जे से 53 कारतूस बरामद की गई हैं। सीआईए स्टाफ ने इन आतंकियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सुल्तानविंड थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक सीआईए ने अक्तूबर माह में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के साथ एक होटल से भिखीविंड निवासी बलराज सिंह और सरहाली निवासी अविनाश कुमार और आतिश कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एके-47 राइफल बरामद की थी। इसके बाद से ही यह टीम गुप्त ऑपरेशन पर काम कर रही थी। इनसे पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि इनका कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा और पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा से संबंध हैं।
विज्ञापन


असाल्ट राइफल के साथ अक्तूबर में गिरफ्तार आतंकियों की पूछताछ में हरमनजोत सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ राजा और अमरजीत सिंह के नाम सामने आए थे। सीआईए की टीम ने आरोपियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के बाद कल देर रात कार्रवाई की और हरमनजोत सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ राजा और अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इनका कनाडा में बैठे गैंगस्टर लंडा और पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा से संबंध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में साथियों की गिरफ्तारी के बाद हो गए थे भूमिगत 
गोली सिक्का के साथ गिरफ्तार आतंकियों की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वे अक्तूबर में अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद भूमिगत हो गए थे। इन लोगों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए थे लेकिन पुलिस ने इनके मोबाइल फोन को ट्रैक पर लगा दिया और लगातार इनके नंबरों को सर्विलांस कर रहे थे। कल देर रात जैसे ही इनमें से एक आतंकी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस हुई तो सीआईए ने ट्रैप लगाकर तीनों को काबू कर 53 गोलियां बरामद कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed