{"_id":"60c262498ebc3e842d2819fd","slug":"three-teenagers-died-due-to-drowning-in-yamuna-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-यूपी की सीमा पर बड़ा हादसा: नहाते वक्त तीन किशोर यमुना नदी में डूबे, चार घंटे बाद मिली लाशें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा-यूपी की सीमा पर बड़ा हादसा: नहाते वक्त तीन किशोर यमुना नदी में डूबे, चार घंटे बाद मिली लाशें
Fri, 11 Jun 2021 12:41 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:41 AM IST
सार
हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर यमुना नदी में नहाते वक्त डूबने से तीन किशोरों की जान चली गई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी के शव बाहर निकले गए। तीनों मृतक उत्तर प्रदेश हैं। इन में दो किशोर अपनी रिश्तेदारी में आए थे। शुक्रवार को हरियाणा के यमुनागर के सिविल अस्पताल में सभी का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
राहुल और हैप्पी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर गांव ढिक्का के पास गुरुवार दोपहर यमुना नदी में नहाने उतरे तीन किशोर डूब गए। राहगीरों ने तीनों को डूबते हुए देखा तो इसकी जानकारी ढिक्का गांव में दी। इसके बाद कई गोताखोर मौके पर पहुंचे मगर उनकी कोशिश नाकाम रही।
विज्ञापन
किशोर यमुना के गहरे कुंड में फंस गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम को चार बजे गोताखोर किशोरों के शव ढूंढने में कामयाब रहे। मृतकों में नाहरपुर निवासी 15 वर्षीय हैप्पी, बरहेड़ी गांव का 15 वर्षीय विशेष और सारण गांव का 16 वर्षीय राहुल शामिल हैं।
विज्ञापन
विशेष और राहुल कई दिन पहले नाहरपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। गुरुवार को हैप्पी को साथ लेकर तीनों बाइक पर सवार होकर नदी में नहाने ढिक्का गांव गये थे। वहां पर नदी में पानी कम था, इसलिए नहाने के लिए तीनों उतर गए। तभी वे यमुना में बने कुंड में समा गए। मामले की सूचना मिलते ही जठलाना थाना और सहारनपुर जिले के सरसावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने यमुनानगर के सिविल अस्पताल में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। शुक्रवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। तीन बच्चों की मौत से उनके गांवों में शोक फैल गया है। जठलाना थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि ढिक्का गांव उत्तर प्रदेश में पड़ता है। मामले को लेकर सरसावा पुलिस कार्रवाई कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम यमुनानगर में करवाया जाएगा।