{"_id":"5a36c1c64f1c1baf678c22e4","slug":"three-students-arrested-for-comments-on-girl-pu-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू हॉस्टल के बाहर खड़ी छात्रा पर अभद्र कमेंट, तीन छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीयू हॉस्टल के बाहर खड़ी छात्रा पर अभद्र कमेंट, तीन छात्र गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में एक गर्ल्स हॉस्टल के बाहर खड़ी छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में तीनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र मोहाली फेज-10 के रहने वाले भूवेश, ललित सोढी और पंजाब के मालेरकोटला निवासी ईशान गोयल को एक छात्रा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। शनिवार शाम को पीयू में सरोजिनी हॉल गर्ल्स हॉस्टल के बाहर खड़ी एक छात्रा पर अश्लील कमेंट करने का इन पर आरोप है।
छात्रा की शिकायत के मुताबिक वह हॉस्टल के बाहर किसी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां पर एक आल्टो कार में तीन युवक आए। वहां खड़े होकर वह गलत कमेंट करने लगे। छात्रा ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी जिसकी भनक युवकों को नही लग पाई। सूचना पाकर सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी यूनिवर्सिटी बिजेनस स्कूल के छात्र हैं।