{"_id":"63a30dca2c89306f1e79f531","slug":"three-smugglers-arrested-with-heroin-and-weapons-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: दो किलो हेरोइन व 25 लाख की ड्रग मनी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार व असलहा भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: दो किलो हेरोइन व 25 लाख की ड्रग मनी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार व असलहा भी बरामद
Wed, 21 Dec 2022 07:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:19 PM IST
सार
सभी के पास से दो किलो हेरोइन, दो पिस्टल 30 बोर, दो मैगजीन, 19 कारतूस, 25 लाख पांच हजार रुपये की ड्रग मनी व आई-20 कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपियों के संबंध पाक तस्करों से हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
तस्करों से पकड़ी गई हेरोइन, असलहा व ड्रग मनी की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन, 19 कारतूस, दो किलो हेरोइन व 25 लाख पांच हजार रुपये की ड्रग मनी के अलावा आई-20 कार बरामद की है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने बुधवार को उक्त तस्करों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी बड़ी संख्या में हेरोइन की तस्करी का धंधा करते हैं। इनके पास अवैध असलहा भी हैं। इस समय आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी भिंडर कलां धर्मकोर्ट जिला मोगा के घर पर हेरोइन की खेप है। लव इस समय फिरोजपुर के स्मार्ट सिटी में रहता है। सीआईए स्टाफ की टीम ने लव के घर में दबिश देकर दो किलो हेरोइन के साथ उसे काबू किया है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी लव ने अपने साथी गुरमनप्रीत सिंह उर्फ गुरप्रीत निवासी महात्मा नगर (ढोला भैणी) जिला फाजिल्का व वंश निवासी बिजली बोर्ड गांधी नगर फिरोजपुर के नामों का खुलासा किया। पुलिस ने गुरमनप्रीत सिंह व वंश को भी काबू कर लिया है। इन सभी के पास से दो किलो हेरोइन, दो पिस्टल 30 बोर, दो मैगजीन, 19 कारतूस, 25 लाख पांच हजार रुपये की ड्रग मनी व आई-20 कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपियों के संबंध पाक तस्करों से हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन