फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three pilgrims killed and 11 injured in road accident in Hoshiarpur

Punjab: 100 फुट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन श्रद्धालुओं की मौत व 11 घायल, होशियारपुर में बड़ा हादसा

Wed, 12 Apr 2023 02:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Apr 2023 02:29 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं ने ट्रॉली के पीछे पानी का टैंकर और उसके पीछे जनरेटर बांध रखा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली पहाड़ी से नीचे उतरने लगी तो पीछे से पानी के टैंकर व जनरेटर का दबाव ट्रैक्टर पर पड़ा। इसी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
Three pilgrims killed and 11 injured in road accident in Hoshiarpur
घायलों को बाहर निकालते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर जिले में शिवालिक की पहाड़ियों में बसे गांव गढ़ीमानसोवाल में बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ट्रैक्टर ट्राली समेत अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 11 घायल हैं। सभी को पास के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। यह सभी श्रद्धालु के लुधियाना जिले के गांव बोदल के रहने वाले हैं। बैसाखी के अवसर पर श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब में नतमसतक होने आए थे।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े पांच बजे गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में जसवीर सिंह उर्फ जस्सी (27), हैरी (15) और सादा बाबा (65) की मौके पर मौत हो गई। वहीं सुखदीप सिंह, पवनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, विजय कुमार, अवतार सिंह, संदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, अर्श, वर्श और जीती घायल हुए हैं। इनमें सात लोगों को निजी अस्पतालों भर्ती कराया गया है। सुखदीप, पवनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, विजय कुमार को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब के प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह, नरेश सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमेज सिंह पुलिस चौकी प्रभारी लखबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रही हादसे की वजह 
बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं ने ट्रॉली के पीछे पानी का टैंकर और उसके पीछे जनरेटर बांध रखा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली पहाड़ी से नीचे उतरने लगी तो पीछे से पानी के टैंकर व जनरेटर का दबाव ट्रैक्टर पर पड़ा। इसी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि यह रास्ता काफी खतरनाक है। कई बार इस रास्ते में हादसे हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed