फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three persons killed in separate road accident in Punjab

राखी से पहले 3 बहनों से छिन गया भाई, सिहर उठा कलेजा, पूरे परिवार पर टूटा कहर

Sat, 11 Aug 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब) Updated Sat, 11 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Three persons killed in separate road accident in Punjab
सांकेतिक तस्वीर
बहन को सावन का शगुन देकर आ रहे तीन बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके साथ कार में बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब दस बजे हुआ। जसवंत सिंह अपनी कार (पीबी-12 क्यू 3334) में अपनी बहन को सावन का शगुन देने के लिए गांव गौंसगढ़ कच्चा माछीवाड़ा गया था।
विज्ञापन


 वापस आते समय जब हादसा हुआ तो कार राजिंदर सिंह चला रहा था। जब यह निरंकारी भवन के पास सर्विस रोड पर पहुंचे तो कार सर्विस रोड पर पार्क किए हुए ट्रक (एचपी 62 बी 5022) के पीछे टकरा गई। इस दौरान कार चालक की बराबर वाली सीट पर बैठे जसवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को राहगीरों ने कार से निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने जसवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया और राजिंदर सिंह उपचाराधीन है। 
विज्ञापन


हादसा राष्ट्रीय मार्ग पर निरंकारी भवन के पास सर्विस रोड पर हुआ। हादसे में मारे गए जसवंत सिंह परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। जसवंत सिंह परिवार में अकेला कमाने वाला था। इस दौरान मौके पर पहुंचे टोल प्लाजा कर्मचारी अनिल कुमार, अमरीक सिंह व हरजिंदर पाल सिंह ने क्षतिग्रस्त कार को हटाया। इस संबंध में एएसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने होम गार्ड को मारी टक्कर

Three persons killed in separate road accident in Punjab
सांकेतिक तस्वीर
वहीं एक अन्य सड़क हादसे में शुक्रवार को जालंधर के करतारपुर में बने जंग-ए-आजादी के पास नाके पर तैनात होम गार्ड को एक बाइक पर सवार हो जा रहे तीन युवकों ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए होम गार्ड को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक होम गार्ड की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड सुखदेव सिंह नाके पर तैनात था। इस दौरान एक बाइक पर आ रहे मनी, रवि, विशाल की बाइक बेकाबू हो गई और होम गार्ड सुखदेव सिंह से जा टकराई। इस दौरान मुलजिम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मुलाजिम सुखदेव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना में तीनों युवकों को भी चोटें आई थीं।

उनको भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना के बाद डीएसपी करतारपुर दिग्विजय कपिल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। करतारपुर थाने के प्रभारी ने कहा कि तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। दो युवक मनी और रवि अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि तीसरे युवक विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

 पैदल जा रही महिला को कुचला

Three persons killed in separate road accident in Punjab
सांकेतिक तस्वीर
बरनाला में हुई तीसरी सड़क दुर्घटना में तपामंडी के ढिलवां रोड पर एक टिप्पर ने महिला को बुरी तरह कुचल दिया, जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि महिला पैदल ही तपा की तरफ जा रही थी तो पीछे से आ रहे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। टिप्पर ने महिला के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चालक टिप्पर सहित मौके से फरार हो गया। 

थाना तपा के प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि महिला की पहचान जसविंदर कौर पत्नी सुक्खा सिंह निवासी गांव आलीके तहसील रामपुरा फूल जिला बठिंडा के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया व अज्ञात टिप्पर चालक पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed