फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three person of Jammu and Kashmir arrested with heroin in Punjab

सुल्तानपुर लोधी में बारामूला व कुपवाड़ा के तीन लोग गिरफ्तार, साढ़े तीन किलो हेरोइन बरामद

Wed, 20 Jan 2021 12:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Jan 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Three person of Jammu and Kashmir arrested with heroin in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

जम्मू-कश्मीर के बारामूला व कुपवाड़ा निवासी तीन लोगों को थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साढ़े तीन किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि एएसआई हरजिंदर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ टी-प्वाइंट न्यू तहसील कांप्लेक्स के समीप गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने मौके पर आकर जानकारी दी कि एक ट्रक में तीन कश्मीरी व्यक्ति सवार हैं, जो नशीले पदार्थ व हेरोइन की अपूर्ति करते हैं।

विज्ञापन


इस समय भी वह नशे की भारी खेप के साथ आ रहे हैं। इतने में तलवंडी चौधरियां की दानामंडी की तरफ से वही ट्रक आता दिखाई दिया। इस पर एएसआई ने पुलिस फोर्स समेत ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चला रहा युवक जल्दी से ट्रक से उतरकर भागने लगा तो पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


ट्रक में देखा तो अंदर दो लोग और बैठे थे, जिन्हें नीचे उतारकर नाम पता पूछा तो ड्राइवर ने सलमान शेख निवासी शीलू बारामूला, शाहबाज शाह निवासी शीलू बारामूला और तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम पीर मोहम्मद मकबूल निवासी कुपवाड़ा बताया। इन तीनों की तलाशी लेने पर इनके पास से 3.5 किलो हेरोइन की खेप बरामद हुई। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed