{"_id":"58dfb7ec4f1c1b1b4063e2d4","slug":"three-person-killed-a-man-in-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोगों से भरी बस में युवक की तलवारें मारकर हत्या, जानिए कहां हुआ दिल दहला देने वाला कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों से भरी बस में युवक की तलवारें मारकर हत्या, जानिए कहां हुआ दिल दहला देने वाला कांड
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर फिल्मी कहानियों में आपने कई हत्याकांड देखे होंगे। जिसमें चलती बस में सवार होकर गुंडे युवक की हत्या कर देते हैं, रिल लाइफ से हट कर ऐसा हत्याकांड हकीकत में भी हुआ है। दिल दहला देने वाली ये घटना पंजाब के जालंधर में हुई है। जहां आदमपुर-भोगेपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन युवकों ने चलती मिनी बस को रुकवाकर उसमें बैठे एक युवक सन्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी और फरार हो गए।
घटना दोपहर ढाई बजे घटी, उस समय मिनी बस में करीब 20 सवारियां थी। सन्नी की बस में ही मौत हो गई। तीनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से आराम से भाग निकले। घटना के मुताबिक सन्नी निवासी काला बकरा नाई की दुकान करता है और उसका दोस्त बलिहार टेलर मास्टर है। एक लड़की के कारण सन्नी की दुश्मनी सुखविंदर सिंह कुक्कड़ निवासी बुल्लोवाल से हो गई थी और सन्नी ने कुक्कड़ का अपहरण कर लिया था, जिसका केस बुल्लोवाल थाना में दर्ज हुआ था।

फिल्मी स्टाइल में मर्डर
इसी केस की तारीख के लिए सन्नी अपने साथी बलिहार के साथ होशियारपुर गया था। कोर्ट में अगली तारीख पड़ गई थी और दोनों वापस आ रहे थे। दोपहर को वह आदमपुर पहुंचे और वहां से मिनी बस में बैठ गए। वह अभी गांव से कुछ दूरी पर ही थे कि बाइक पर सवार तीन युवकों ने मिनी बस के आगे बाइक लगा दी। दो युवकों के चेहरे ढंके हुए थे। तीनों बस में चढ़ गए और सन्नी पर तलवारों से तीन चार वार किए।
हमलावरों ने बलिहार को कुछ भी नहीं कहा और आराम से बस से उतरकर निकल गए। सूचना पाकर डीएसपी आदमपुर तेजबीर सिंह हुंदल वारदात स्थल पर पहुंचे और घटना का ब्यौरा लिया। भोगपुर थाना की पुलिस ने सुखविंदर सिंह कुक्क़ड़ समेत तीन युवकों पर कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी तेजबीर का कहना है कि पुलिस तीनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।