{"_id":"5b6480a64f1c1bf6548b6835","slug":"three-people-murder-in-ludhiana-for-40-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः 40 हजार के लिए दो बच्चों समेत तीन की हथौड़ा मारकर हत्या, रिश्तेदार निकला हत्यारा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः 40 हजार के लिए दो बच्चों समेत तीन की हथौड़ा मारकर हत्या, रिश्तेदार निकला हत्यारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक शहर के किशोर नगर में शुक्रवार दोपहर 40 हजार रुपये के लिए एक व्यक्ति ने अपनी रिश्तेदार बुजुर्ग महिला और उसके दोहते और दोहती की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी राजविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतका के पति ने बयान दिया है कि वह रागी है और किसी के घर पाठ करने गया था। उसने बताया कि उसकी दो बेटियां नीरु व सुखविंदर कौर हैं। नीरू उनके घर में ही रहती है और सुखविंदर उनके मोहल्ले में थोड़ा दूर रहती है। दोनों बेटियों के बच्चे हिपिक (7) और मनदीप कौर (8) चंडीगढ़ पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद उनके ही घर आ जाते थे।
राजविंदर सिंह उसकी पत्नी गुरविंदर कौर (57) के मामा का लड़का है। वह अमृतसर का रहने वाला है और कुछ समय से उनके घर के पास किराए पर रहता था। राजविंदर उनके के घर में ही खाना खाता था। उसकी पत्नी के पास 40 हजार रुपये थे। इस बारे में राजविंदर को पता था।
विज्ञापन
जब वह दोपहर को आया तो घर के बाहर ताला लगा देख उसे शक हुआ। बरामदे में फैले खून ने उसके होश उड़ा दिए। वह किसी तरह अंदर पहुंचा तो उसकी पत्नी गुरविंदर कौर, दोहते हिपिक और दोहती मनदीप कौर के शव पड़े थे। घर से 40 हजार रुपये गायब थे। पास में ही खून से सना हथौड़ा पड़ा था। एडीसीपी राजवीर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।