फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: फल विक्रेता का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Sun, 23 Aug 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13- परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
बांगरमऊ। ट्रैक्टर की टक्कर से फल विक्रेता की मौत पर शनिवार को परिजनों ने संडीला मार्ग जाम कर दिया। सड़क पर शव रखकर ट्रैक्टर मालिक को बुलाने की मांग पर अड़ गए। एसडीएम और कोतवाल मौके पर पहुंचे और समझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर फल विक्रेता सुनील कुमार (38) की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हो गई थी। भाई सुशील की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू किया और ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम बृजमोहन शुक्ला और कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को प्राथमिकी दर्ज होने और ट्रैक्टर कब्जे में होने की जानकारी दी। एसडीएम ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed