ट्राले का टायर बदलते वक्त हुआ धमाका, क्लीनर की मौत, हादसे में पटियाला में भी दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के गांव तारागढ़ में वालिया पेट्रोल पंप के पास ट्राले का टायर ब्लास्ट होने से क्लीनर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान रणदीप सिंह निवासी गांव कोर्ट बुड्डा, थाना सेखवां, बटाला के रूप में हुई है।
मामले की जांच कर रहे स्थानीय पुलिस थाने के एएसआई सतपाल के अनुसार मृतक के भाई विशाल सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाए बयान में बताया कि कीड़ियां क्रशर से लोड हुआ ट्राला जिसे चालक रछपाल सिंह निवासी गांव समराला चला रहा था।
उसमें उनका भाई रणदीप सिंह भी क्लीनर के तौर पर सवार था। ट्राला अबोहर की ओर जा रहा था। जब वालिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो ट्राले का टायर पंक्चर हो गया। टायर बदलने में उनका भाई ट्राला चालक की मदद करने गया था। इसी दौरान अचानक टायर ब्लास्ट हो गया।
टायर के फटने से उनके भाई का सर ट्राला बॉडी से टकराकर लहूलुहान हो गया और चालक बेहोश हो गया। इसी दौरान घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पटियाला में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
पहले केस में जगमोहन सिंह निवासी बौड़ा गेट कंडा बस्ती नाभा ने थाना भादसों पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका चचेरा भाई सुरिंदर सिंह गांव कलर माजरी के पास सड़क पार कर रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार पिकअप वैन के चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए सुरिंदर सिंह में टक्कर मारी। हादसे में सुरिंदर सिंह की मौत हो गई।
दूसरे केस में मंगत सिंह निवासी गांव अलामीदपुर ने थाना खेड़ी गंडियां पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पिता सुच्चा सिंह बाइक पर गांव सुल्तानपुर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बुजुर्ग सुच्चा सिंह की मौत हो गई। दोनों केस में पुलिस ने अज्ञात आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।