फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died in road accident in Pinjore of Haryana

ट्रक और बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, धुंध में टकराए 3 वाहन 5 स्कूली बच्चे भी घायल

Sat, 22 Dec 2018 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three people died in road accident in Pinjore of Haryana
डेराबस्सी में धुंध से टकराए वाहन

पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो व्यक्तियों टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक के टायर की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता नगीना प्रसाद निवासी जिला गोरखपुर ने बताया कि वह और उसका बेटा परमजीत प्रसाद उर्फ सोनू कालका स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब सात बजे परमजीत (23) और उसका दोस्त दुर्लभ (42) बाइक पर सवार होकर बद्दी अपने किसी निजी काम से जा रहे थे। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित गांव कोना के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही परमजीत और दुर्लभ ट्रक के नीचे टायर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 शिकायतकर्ता ने बताया कि टक्कर के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक परमजीत के पिता नगीना ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके बेटे परमजीत और दुर्लभ की मौत ट्रक चालक की लापरवाही से हुई है इसलिए ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चौकी प्रभारी मांगे राम ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। ट्रक के टायर के नीचे कुचले जाने से बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

बस की टक्कर से एचएमटी कंपनी के अकाउंटेंट की मौत

पिंजौर में ही हिमाचल रोडवेज बस की टक्कर लगने से एचएमटी कंपनी में कार्यरत अकाउंटेंट अधिकारी की मौत हो गई। इंजीनियर के पद कार्यरत शिकायतकर्ता श्याम लाल ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एचएमटी कंपनी से छुट्टी होने के बाद वह और उसका दोस्त मोहन लाल अग्रवाल निवासी पुरानी मस्जिद रायपुररानी अपने घर जाने के लिए पिंजौर-पंचकूला रोड पर बस का इंतजार कर रहे थे।

 उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद हिमाचल रोडवेज बस का चालक अपनी बस को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाता हुआ आया और रोड किनारे खड़े मोहन लाल अग्रवाल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोहन लाल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए और उसके सिर व कानों से खून बहने लगा।

 शिकायतकर्ता ने बताया कि घायल अवस्था में उसे पंचकूला के सेक्टर-6 के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि टक्कर के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

धुंध में टकराए तीन वाहन, 5 बच्चों समेत स्कूल बस चालक घायल

डेराबस्सी में चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह 8 बजे छाई धुंध में स्कूल बस समेत 3 वाहन टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में स्कूल बस में सवार 5 बच्चे और बस चालक घायल हो गया। घायलों को डेराबस्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 3 बच्चों की हालत गंभीर होने पर जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक की शिकायत पर स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरदेव सिंह निवासी दप्पड़ ने अपने बयान में बताया है कि गांव जवाहरपुर के नजदीक एक अज्ञात स्कूल बस की टक्कर लगने से एक कार डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसमें सवार लोगों की मदद के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल खड़ा कर सहायता करने लगा। 

इसी बीच गांव जवाहरपुर से तेज रफ्तार आई लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल की बस ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वहीं, चंडीगढ़ से अंबाला जा रही एक हरियाणा रोडवेज की बस ने स्कूल बस में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल बस में सवार राहुल सैनी (12), रोहित सैनी (12), रिदम सैनी (7), वंती सिंह (8), सिमरनजीत सिंह (14) सभी निवासी गांव देवीनगर सहित बस चालक मंगत सिंह निवासी गांव दंदराला घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सुबह धुंध में हादसा बस चालक की गलती से हुआ। इस दौरान चालक ने भी मुख्य सड़क पार करते समय ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही में हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed