{"_id":"5c793949bdec22270f4fde9f","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियालाः पेड़ से टकराई कार, भीषण हादसे में तीन लोगों की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियालाः पेड़ से टकराई कार, भीषण हादसे में तीन लोगों की गई जान
Fri, 01 Mar 2019 10:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला-समाना रोड पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार को काट कर शव बाहर निकाले गए। थाना पसियाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
हवलदार बलवीर सिंह ने बताया कि मालेरकोटला के रहने वाले मिट्ठू (30), राजू (36) और गुरजंट सिंह (50) स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे। इन्हें समाना से पसियाना वाला बाईपास से मालेरकोटला की तरफ जाना था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे समाना रोड पर गांव ढकडबा के बस स्टैंड के पास पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ने कार को ओवरटेक किया। इस पर कार से चालक ने संतुलन खो दिया और कार पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को काट कर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने ओवरटेक करने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मिट्ठू, राजू और गुरजंट सिंह टैक्सी ड्राइवर थे और मालेरकोटला के रहने वाले थे।
विज्ञापन