फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three People Died in Road Accident at Jhajjar of Haryana

झज्जरः बाइक-डंपर की भिड़ंत, रिटायर्ड कमांडेंट समेत तीन की मौत, ड्राइवर की डूबने से गई जान

Tue, 05 Nov 2019 12:57 PM IST
खुशबू गोयल विक्रम/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विक्रम/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Nov 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Three People Died in Road Accident at Jhajjar of Haryana
सड़क हादसे में मृतक - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के झज्जर जिले में बाइक और डंपर की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई। मरने वालों में बाइक सवार सेना के दो अधिकारी और डंपर चालक शामिल हैं। डंपर चालक की मौत नाले में डूबने से हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ से रिटार्यड कमांडेंट सुरेश फौगाट और बीएसएफ में एएसआई जगबीर सहरावत दोनों कैंटीन में कार्यरत हैं। हर रोज की तरह मंगलवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर कैंटीन के लिए निकले, लेकिन सामान्य अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर वे दुर्घटना के शिकार हो गए। 
विज्ञापन


बाइक की डंपर के साथ टक्कर हो गई और दोनों सवारों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं टक्कर लगने के बाद डंपर नाले में उतर गया और ड्राइवर की नाले में डूबने से मौत हो गई। जब तक लोग उसे निकालते, तब तक वह दम तोड़ चुका था। हालांकि डंपर के मृतक ड्राइवर की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed