फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three People Died in Car Accident at Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में भीषण हादसे ने उजाड़ा परिवार, पिकअप-कार की भिड़ंत में चार महिलाओं की मौत

Sat, 07 Mar 2020 12:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 07 Mar 2020 12:17 AM IST
सार

  • कुरुक्षेत्र-ढांड मार्ग पर टेरी संस्थान के निकट हुआ हादसा, एक ही परिवार की थीं चारों महिलाएं।
  • गंभीर रूप से घायल कार चालक सचिन और उसकी बेटी को पीजीआई रैफर किया।
  • अपनी पत्नी की आंखों की जांच करवाने परिवार की महिलाओं के साथ कैथल आ रहा था सचिन।

विज्ञापन
Three People Died in Car Accident at Kurukshetra
पिकअप ने मारी टक्कर, कार के परखच्चे उड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र-ढांड मार्ग पर टेरी संस्थान के निकट पिकअप और क्विड कार की भिड़ंत में एक परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कार चालक सचिन और उसकी नन्हीं बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने पिता व बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त कैथल के पटेल नगर निवासी 62 वर्षीय सरोज बाला पत्नी हुकमचंद (सास), 23 वर्षीय ज्योति (देवरानी) पत्नी अरुण, 28 वर्षीय सुमन (जेठानी) पत्नी सचिन और 27 वर्षीय सोनिया (ननद) पुत्री हुकमचंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सचिन की मां सरोज बाला का कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में शुगर का उपचार चल रहा था। सरोज को दिखना भी कम हो गया था। इसकी जांच करवाने के लिए सचिन शुक्रवार सुबह अपने परिवार के साथ कैथल से कुरुक्षेत्र आ रहा था। सुबह करीब नौ बजे उसकी कार की ढांड रोड स्थित टेरी संस्थान के नजदीक सामने आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में उसकी पत्नी सुमन, छोटे भाई अरुण की पत्नी ज्योति की मौत हो गई। ज्योति कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्थित सीनियर मॉडल स्कूल में शिक्षक थी और जिसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। उसके अलावा इस हादसे में उसकी बहन सोनिया, मां सरोज और बेटी जेसिका गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। 


उन्हें एलएनजेपी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। सोनिया ने पीजीआई ले जाते वक्त एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया, जबकि सरोज की पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हालांकि मृतका सरोज के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। मामले की जांच कर रहे एसआई बलबीर दत्त ने बताया कि पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed