फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died in a road accident in Hoshiarpur

Punjab News: होशियारपुर में हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, रायकोट में आठ लोग घायल

Mon, 03 Apr 2023 12:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/रायकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/रायकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 12:50 AM IST
सार

रायकोट के गांव लोहटबद्दी के पास दो वाहनों की सीधी टक्कर में दो बच्चों समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें पांच की हालत नाजुक है। इन्हें लुधियाना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Three people died in a road accident in Hoshiarpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर सिंबली गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव अजड़ाम के रहने वाले तरसेम लाल, उनकी पत्नी चरणजीत कौर अपने बेटे सन्नी कुमार के साथ स्कूटर पर सवार होकर फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। जब वे सिंबली पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मेहटियाना थाने के एएसआई ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में रखवा दिया गया है। टक्कर मारने वाले के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन


रायकोट में सड़क हादसे आठ लोग घायल
रायकोट के गांव लोहटबद्दी के पास दो वाहनों की सीधी टक्कर में दो बच्चों समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें पांच की हालत नाजुक है। इन्हें लुधियाना रेफर किया गया है। सनी सिंह निवासी तक्खर कलां (मलेरकोटला) अपनी जेन कार में चार दोस्तों के साथ रायकोट से मलेरकोटला की तरफ जा रहे थे। गांव लोहटबद्दी के समीप अचानक उनकी कार के ब्रेक फेल हो गई और सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी कार मलेरकोटला के मुबारकपुर निवासी सुखदीप सिंह चला रहे थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर रायकोट आ रहे थे लेकिन ये भयानक हादसा हो गया। दुर्घटना में सुखदीप सिंह, उनकी पत्नी जसवीर कौर, बेटी जसनीत कौर (8) और बेटा हरमनदीप सिंह (7) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज रायकोट के अस्पताल में किया जा रहा है। दूसरी कार में सवार सनी सिंह, मनप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, करमजीत सिंह और अर्शदीप सिंह को लुधियाना रेफर कर दिया गया है।

कार पलटने से दस माह के बच्चे की मौत
गुरदासपुर के गांव नौशहरा के पास एक कार नियंत्रण खोने से पलट गई। हादसे में दस माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को नौशहरा के सेहत केंद्र में दाखिल कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में उपचाराधीन सृष्टा ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार प्रिंस, हरमीत कौर निवासी गुरुद्वारा शहीदां के पास, अमृतसर और उनके बच्चों के साथ गुरदासपुर में शनिवार रात धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आई थी। रविवार दोपहर को वे लोग कार से अमृतसर लौट रहे थे। गांव नौशहरा के पास अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कार पलट गई। हादसे में दस माह के पवितजोत पुत्र प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई।

अबोहर: पशु की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
गांव वरियामखेड़ा के पास बेसहारा पशु की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। उसे परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी पटी सदीक पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुईखेड़ा रुकनपुरा निवासी 65 वर्षीय संपूर्ण सिंह गांव वरियाम खेड़ा से शेरगढ़ के रास्ते अपने गांव जा रहा था। रास्ते में अचानक बेसहारा पशु की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों व एंबुलेंस को फोन किया लेकिन 25 मिनट तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed