{"_id":"5d07c3578ebc3e687e77df15","slug":"three-people-died-after-a-boat-carrying-in-sutlej-river-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत बनकर आई आंधी, सतलुज नदी में ले डूबी तीन जिंदगियां, पूरे परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मौत बनकर आई आंधी, सतलुज नदी में ले डूबी तीन जिंदगियां, पूरे परिवार में मचा कोहराम
Tue, 18 Jun 2019 02:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फिरोजपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के हुसैनीवाला बॉर्डर के पास सोमवार देर शाम सतलुज नदी के पार खेत से धान लगाकर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोग नाव पलटने से दरिया में डूब गए।
विज्ञापन
इनमें से तीन की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर है। इनमें से दो को फिरोजपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी हताहत गांव छीने वाले चुग्गे के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव छीने वाले चुग्गे निवासी सरोज (25) पुत्री संता सिंह, जसमीन (6) पुत्री काला सिंह, सिमरन (3) पुत्री मनजीत सिंह, जसपाल सिंह (18) पुत्र जोगिंदर सिंह, सोनिया (22) पुत्री जोगिंदर सिंह और संजना (12) पुत्री हरजीत सिंह सोमवार को नदी पार अपने खेतों में धान लगाने गए थे।
विज्ञापन
शाम करीब सात बजे वे किश्ती से लौट रहे थे। दरिया में पानी काफी ज्यादा है और शाम को काफी तेज आंधी भी आई थी। इसी कारण किश्ती पलट गई। किश्ती पलटने से जसपाल सिंह, सोनिया और संजना की मौत हो गई वहीं सरोज, जसमीन और सिमरन गंभीर हैं। बता दें कि करीब 6 साल पहले गांव मुठियांवाला के पास इसी तरह के एक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी।