{"_id":"621c6ee2a8a9b97a6e1aa5ae","slug":"three-people-arrested-for-beating-youth-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: व्हाट्सएप कॉल कर युवक को कोठी पर बुलाया, पीटने के बाद कपड़े भी उतारे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: व्हाट्सएप कॉल कर युवक को कोठी पर बुलाया, पीटने के बाद कपड़े भी उतारे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी
Mon, 28 Feb 2022 12:14 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:14 PM IST
सार
दो लोगों ने उक्त घटना की अपने मोबाइल फोन पर वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद उक्त लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे गली में फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के पावर हाउस रोड स्थित गली नंबर दो में छह लोगों ने रंजिशन एक युवक को व्हाट्सएप कॉल कर कोठी में बुलाकर मारपीट की और उसके कपड़े उतारकर मोबाइल से वीडियो बनाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने नौजवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दे रहे थे। मारपीट से घायल व्यक्ति ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोठी में छापामारी कर पांच लोगों को नामजद कर तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति के संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं मिलने के चलते उसे केस में नामजद नहीं किया जा सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन पुलिस के पास अर्शदीप सिंह निवासी गांव लहरा सोंदा ने शिकायत दी कि शनिवार की देर शाम उसे कुछ लोगों ने व्हाट्सएप पर फोन किया जिसमें वह कुछ को जानता था।
विज्ञापन
लोगों ने उसे जरूरी काम की बात कह पावर हाउस रोड की गली नंबर दो में बनी एक कोठी में बुलाया था। वह उक्त लोगों की तरफ से बताई जगह पर गया तो वहां छह लोग थे जिन्होंने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी और उसके हाथ पैर पकड़ कर कपड़े उतार दिए। दो लोगों ने उक्त घटना की अपने मोबाइल फोन पर वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद उक्त लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे गली में फेंक दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस के पास दी जिसमें पुलिस मे छापामारी कर मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना सिविल लाइन के जांच अधिकारी सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।